अबू धाबी की आईएचसी ने एफपीओ के ज़रिए अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ में किया $400 मिलियन का निवेश
अबू धाबी की इंटरनैशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) ने अदाणी समूह की अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ में फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के ज़रिए $400 मिलियन का निवेश किया है। आईएचसी ने कहा, "हमें अदाणी एंटरप्राइजेज़ के फंडामेंटल में विश्वास है...जिसके चलते हमने अदाणी समूह में दिलचस्पी दिखाई है।" गौरतलब है, आईएचसी ने पिछले साल अदाणी समूह में $2 बिलियन का निवेश किया था।