अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर में भगवान हनुमान और गायों की नक्काशी का वीडियो आया सामने
अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर में भगवान हनुमान और गायों की नक्काशी का वीडियो सामने आया है। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा बनवाए गए इस मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सरकार ने बताया है कि 2015 के बाद से पीएम मोदी की यूएई की यह सातवीं और पिछले 8 महीनों में तीसरी यात्रा होगी।