ट्रेन हाईजैक को लेकर पाकिस्तानी सेना के बलोच विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म होने के दावे के बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने कहा है कि 154 से ज़्यादा पाकिस्तानी अभी भी उनके कब्ज़े में हैं। बकौल बीएलए, सेना ने बंधकों को बचाने की 16 बार कोशिशें की हैं। सेना का दावा था कि सभी बंधक छुड़ा लिए गए हैं।