inshorts

अभी हमारे एजेंडे में नहीं है: CT2025 से पहले रोहित के पाक जाने को लेकर BCCI

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कप्तानों के फोटोशूट व प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पाकिस्तान जाने को लेकर कहा है, "यह अभी हमारे एजेंडे में नहीं आया है।" गौरतलब है, हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि रोहित शर्मा कप्तानों के फोटोशूट व प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे।