अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी केस से जुड़े 'प्रमुख राजनेता' के तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई से सोने की तस्करी करते हुए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं अभिनेत्री रान्या राव के केस में 'प्रमुख राजनेता' के शामिल होने के संकेत मिले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, प्राथमिक जांच से संकेत मिले हैं कि प्रमुख राजनेता के कहने पर सोना खरीदा गया और अधिकारी अब भुगतान के माध्यमों को ट्रेस कर रहे हैं।