अभिनव बिंद्रा को 'ओलंपिक ऑर्डर' से किया गया सम्मानित

भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा 'ओलंपिक ऑर्डर' से सम्मानित किया गया। उन्हें ओलंपिक मूवमेंट में उनकी 'उत्कृष्ट सेवाओं' के लिए यह सम्मान दिया गया है। पेरिस ओलंपिक्स के समापन से पहले 10 अगस्त को 142वें आईओसी सेशन के दौरान उन्हें आधिकारिक रूप से यह अवॉर्ड सौंपा जाएगा।

Load More