पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले अभ्यास मैच के दौरान छक्का लगाकर गलती से नसीम शाह का मोबाइल तोड़ दिया जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, शाह समेत कई खिलाड़ी डगआउट में बैठे थे तभी रिज़वान द्वारा छक्का जड़ने से गेंद लगकर उनका मोबाइल टूट गया और शाह हैरान होकर उनकी ओर देखने लगे।