अभ्यर्थी ने कहा- पवन पुत्र सपने में बोले 'रिज़ल्ट जारी करने को कहो'; RSSB चेयरमैन ने दिया जवाब
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) के चेयरमैन आलोक राज का X पर एक अभ्यर्थी को दिया जवाब वायरल हो रहा है। X पर 'पवन पुत्र सपने में आकर बोले...उनको (चेयरमैन को) बोलो पशु परिचर का परिणाम...जारी कर दो' लिखने वाले अभ्यर्थी को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, "वह मेरे भी सपने में आए थे...बोले युवा...सबकुछ 2-मिनट नूडल्स जैसा चाहते हैं।"