अभिषेक शर्मा ने टी20I में तोड़ा अपने 'गुरु' युवराज सिंह के छक्कों का रिकॉर्ड
टी20I में अभिषेक शर्मा सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी20I में 2 छक्के जड़ते ही यह उपलब्धि हासिल की और अपने 'गुरु' युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया। अपनी 84-रन की पारी में अभिषेक ने 8 छक्के जड़े व अब टी20I में उनके कुल 81 छक्के हो गए।