केकेआर ने अभिषेक नायर को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। इसके बाद एमआई ने रोहित शर्मा की तस्वीर के साथ X पर लिखा, "सूरज अगले दिन दोबारा उगेगा यह तय है, लेकिन (K)night…में मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है! 💙" इस पोस्ट को रोहित के एमआई से अलग होने की अटकलों को खारिज करने से जोड़ा जा रहा है।