अभिषेक शर्मा SRH से नाखुश हैं, छोड़ना चाहते हैं फ्रेंचाइज़ी: रिपोर्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सनराइज़र्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा कप्तानी के लिए ईशान किशन को तरजीह दिए जाने से कथित तौर पर नाखुश हैं और फ्रेंचाइज़ी छोड़ना चाहते हैं। बकौल रिपोर्ट, अभिषेक मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को संभावित विकल्पों के रूप में देख रहे हैं। SRH ने इन खबरों को खारिज किया है।