अभिषेक शर्मा ने जड़ा T20I क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज़ शतक

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने किसी भारतीय क्रिकेटर का दूसरा सबसे तेज़ टी20I शतक जड़ दिया है। अभिषेक ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20I मैच में 37 गेंदों पर शतक जड़ा। गौरतलब है, भारतीयों में सबसे तेज़ टी20I शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था।