भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20I में 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। भारतीय मैदान पर किसी क्रिकेटर का सबसे तेज़ टी20I अर्धशतक और किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज़ टी20I अर्धशतक है। भारतीयों में युवराज सिंह के नाम सबसे तेज़ (12 गेंद) टी20I अर्धशतक का रिकॉर्ड है।