एशिया कप-2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पहले ओवर की पहली बॉल पर छक्का जड़ने के बाद ओपनर अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी को गाली दी। अभिषेक के छक्का लगाने के बाद शाहीन उन्हें घूरने लगे तो अभिषेक ने गुस्से में कहा, "जा बे बॉल डाल जाकर।" अभिषेक की हारिस रऊफ से भी बहस हुई थी।