भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा टी20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20I मैच में 135(54) रन बनाए। भारतीयों में टी20I में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का पिछला रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था जिन्होंने 2023 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 126* रन बनाए थे।