भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग में 38 पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20I में 135(54) रन बनाकर टी20I क्रिकेट में किसी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर बनाया था। अभिषेक ने अब 829 रेटिंग अंक अर्जित कर लिए हैं।