अभय ठाकुर को बनाया गया म्यांमार में भारत का राजदूत

वरिष्ठ राजनयिक अभय ठाकुर को म्यांमार में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1992 बैच के अधिकारी ठाकुर वर्तमान में विदेश मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं। ठाकुर ने भारत की जी20 (2023) की अध्यक्षता के दौरान जी20 प्रक्रिया के शेरपा के डिप्टी के रूप में कार्य किया था।

Load More