inshorts

अभिनेत्री का दावा- यूट्यूबर ने उसकी गरिमा भंग करने के लिए मेसेज किए सर्कुलेट

दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि एक फिल्म अभिनेत्री ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसका आरोप है कि एक ट्विटर यूज़र व यूट्यूब इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर उसकी गरिमा भंग करने के उद्देश्य से कुछ मेसेज सर्कुलेट कर रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।