अभी इस पर बात करना जल्दबाज़ी होगी: टी20I में सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर द्रविड़
टी20 विश्व कप 2022 से भारत के बाहर होने के बाद प्रेसवार्ता में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से टी20I में रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में पूछा गया। द्रविड़ ने कहा, "अभी इस बारे में बात करना जल्दबाज़ी होगी।" उन्होंने आगे कहा, "अगले टी20 विश्व कप के लिए हमारे पास काफी समय है।"