दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार को बताया कि हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "दिल्ली वालों को खतरा नहीं है लेकिन राहत शिविरों में रह रहे लोगों से अनुरोध है कि वे अभी अपने घर न जाएं, जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने के बाद जाएं।"