inshorts

अभी जारी रहेगी कोविड-19 महामारी के चलते अमेरिका में लागू नैशनल इमरजेंसी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 महामारी के चलते देश में लागू नैशनल इमरजेंसी 1 मार्च 2022 के बाद भी जारी रखने का फैसला किया है। वाइट हाउस ने कहा कि कोविड-19 महामारी लोगों के स्वास्थ्य और देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है। गौरतलब है, 13 मार्च 2020 को अमेरिका में इमरजेंसी की घोषणा की गई थी।