inshorts

अभी तो ये रेड कार्पेट गिरफ्तारी है, गुलदस्तों के साथ पूछताछ हो रही है: आशीष मिश्रा पर टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर हिंसा केस में आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर कहा है, "अभी तो ये रेड कार्पेट गिरफ्तारी हुई है...गुलदस्तों के साथ पूछताछ हो रही है।" उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा हो, फिर उनकी गिरफ्तारी हो...पिता व बेटे को रिमांड पर लिया जाए तभी ये अपने गैंग के सदस्यों के नाम बताएंगे।"