लद्दाख में शनिवार को अभ्यास के दौरान पैराशूट न खुलने से नायक सूरज पाल नामक पैरा कमांडो की मौत हो गई। घटना पर सेना ने कहा, "हम पैराट्रूपर के…साहस को सलाम करते हैं और...दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।" इससे पहले 29 अगस्त को ऐसी ही एक घटना में नायब सूबेदार हरिबीर सिंह की मौत हुई थी।