inshorts

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में $7 बिलियन लगाएगी एमेज़ॉन

ई-कॉमर्स दिग्गज एमेज़ॉन ने 2030 तक भारत में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में $7 बिलियन निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, यह निवेश पहले से प्रतिबद्ध $4 बिलियन के अतिरिक्त होगा। इस निवेश से कंपनी भारत में अपने रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी और देश को स्वच्छ व टिकाऊ ऊर्जा की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी।