बिज़नेसमैन निखिल नंदा पर डीलर को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज

बदायूं (उत्तर प्रदेश) में बिज़नेसमैन निखिल नंदा समेत 8 लोगों के खिलाफ उनकी ट्रैक्टर कंपनी के एक डीलर को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक के परिवार का आरोप है कि कंपनी के अधिकारी डीलर पर बिक्री बढ़ाने के लिए दबाव बना रहे थे।