अमित शाह का बड़ा एलान, सहकारी क्षेत्र के लिए बनेगी नई जीवन बीमा कंपनी
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा, "भारत टैक्सी की तर्ज पर हम सहकारी क्षेत्र में एक जीवन बीमा कंपनी स्थापित करेंगे। इससे बीमा क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं के विकास में मदद मिलेगी।'' अमित शाह ने आगे कहा कि 'भारत टैक्सी' अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अगले दो सालों में इसका विस्तार 500 शहरों तक किया जाएगा।