दिल्ली में बड़ी तैयारी! बिछेगा 1,034 KM लंबा सीवर नेटवर्क; 358 कॉलोनियों को मिलेगा फायदा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर को दिल्ली जल बोर्ड की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन पर ₹8,941 करोड़ खर्च होंगे। योजना में 1,034 KM सीवर नेटवर्क, नए WTP-STP और 358 कॉलोनियों व 113 गांवों को सीवर से जोड़ना शामिल है। इससे करीब 36 लाख लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है।