केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर इसमें शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने X पर लिखा, "पुलवामा हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं।" उन्होंने कहा, "आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है...भारत इसके नाश के लिए दृढ़-संकल्पित है।"