गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में सहारा ग्रुप के निवेशकों को लेकर बताया है, "28 फरवरी 2025 तक सहारा ग्रुप के 12,97,111 जमाकर्ताओं को ₹2,314.20 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।" उन्होंने बताया कि सरकार का दिसंबर-2025 तक सहारा ग्रुप की चार कोऑपरेटिव समितियों में निवेश करने वाले सभी निवेशकों को भुगतान करने का लक्ष्य है।