inshorts

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री के पास से मिला ₹8.17 करोड़ का मादक पदार्थ, हुआ गिरफ्तार

अमृतसर एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मनदीप सिंह नामक यात्री के पास से करीब ₹8.17 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्री मलेशिया से आया था और उसके सामान की जांच में 8.17 किलोग्राम मादक पदार्थ मिला जो गांजा लग रहा है। बकौल अधिकारी, यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।