पंजाब के अमृतसर ज़िले के गांव जलाल उसमां में आवारा कुत्तों के झुंड ने स्कूल जा रहे 8 वर्षीय रंजीत सिंह पर हमला कर उसे नोंच-नोंचकर मार डाला है। बच्चे के सिर, चेहरे और टांगों पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।