inshorts

अमृतसर में शख्स ने मां और 2 कुत्तों की हत्या कर खुद को मारी गोली, 6 साल पहले इंग्लैंड से लौटा था

अमृतसर (पंजाब) में मंगलवार को हरप्रीत सिंह नामक शख्स ने अपनी बुज़ुर्ग मां और दो पालतू कुत्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। शुरुआती जांच में उसके डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 2021 में इंग्लैंड से लौटा था और कोई काम नहीं करता था।