अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान ने होर्मुज़ स्ट्रेट के ऊपर घोषित की इमरजेंसी, रडार से हुआ लापता
होर्मुज़ स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी के ऊपर उड़ान भरते समय रविवार को एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान ने इमरजेंसी घोषित की। विमान ने स्क्वॉक कोड 7700 ट्रांसमिट किया जो इमरजेंसी/संकट का संकेत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई के पास ट्रैक होने के बाद यह रडार से लापता हो गया। ईरानी मीडिया ने विमान को मार गिराने का दावा किया।