विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'फाइनेंशियल टाइम्स' से कहा है कि अमेरिका अब पहले जैसा वैश्विक भूमिका निभाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है और अमेरिकन अब वैश्विक मामलों में खुद को कम उलझाना चाहते हैं। उन्होंने 'भारत पश्चिम से दूर जा रहा है' पर कहा, "हम बस अपनी शर्तों पर खड़े हैं...आज भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।"