बकौल रॉयटर्स, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका और ईरान के शीर्ष अधिकारियों का सीधा संपर्क रोका गया है। यह फैसला ईरान में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की चेतावनियों के बीच आया। ईरान ने कहा है, "अमेरिकी हमले की सूरत में हम सऊदी अरब, यूएई और तुर्किए स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाएंगे।"