अमेरिकी एयरक्राफ्ट कंपनी बोइंग ने भारत में की छंटनी, निकाले 180 कर्मचारी

'पीटीआई' के मुताबिक, अमेरिका की एयरक्राफ्ट कंपनी बोइंग ने बेंगलुरु में इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर में 180 कर्मचारियों को 2024 की दिसंबर तिमाही में नौकरी से निकाल दिया है। बकौल पीटीआई, ग्राहकों या सरकारी ऑपरेशंस पर कोई असर ना पड़े इसके लिए लिमिटेड पोज़िशंस में स्ट्रैटेजिक एडजस्टमेंट किए गए हैं। मामले में बोइंग की ओर से कोई बयान नहीं आया है।