अमेरिका के डेनवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में अचानक आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। एयरलाइंस ने बताया कि विमान में 172 यात्री व 6 क्रू मेंबर सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बकौल एयरलाइंस, वह इस घटना की जांच कर रहे हैं और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।