अमेरिका और कनाडा में तेल और गैस के कई कुएं हैं जो अब इस्तेमाल नहीं होते हैं। इन्हें 'ज़ॉम्बी' कुआं कहा जाता है। इस्तेमाल ना होने के बावजूद इनमें रसायन ऊर्जा के कारण आग लगने का खतरा बना रहता है। कनाडा के अल्बर्टा में 2010 में 700 ज़ॉम्बी' कुएं थे जबकि 2020 तक इनकी संख्या बढ़कर 8,000 हो गई।