अमेरिका और चीन में कॉन्गो के खनिजों के लिए क्यों चल रही खींचतान?
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में दुनिया का 70% से अधिक कोबाल्ट और भारी मात्रा में तांबा का भंडार है जो इलेक्ट्रिक वाहनों/रिन्यूएबल एनर्जी/रक्षा उपकरण बनाने में अहम हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर के बदले कॉन्गो के लगभग 80% खनिज उत्पादन पर चीन का कब्ज़ा है। वहीं, कॉन्गो के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में अमेरिका भी भारी निवेश कर रहा है ताकि खनिज हासिल कर सके।