अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता को लेकर भारत ने जारी किया बयान, कहा- सकारात्मक रही
अमेरिका और भारत के बीच मंगलवार को हुई व्यापार वार्ता को लेकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, "चर्चा सकारात्मक रही...इसमें व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया...यह फैसला किया गया है कि पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने के लिए प्रयासों को तेज़ किया जाएगा।"