अमेरिका की 'आधिकारिक भाषा' बनी अंग्रेज़ी, ट्रंप ने आदेश पर किए हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अंग्रेज़ी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा घोषित करने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अंग्रेज़ी अमेरिका की पहली 'आधिकारिक भाषा' बन गई है। आदेश में सरकारी एजेंसियों-संगठनों को यह निर्णय लेने की छूट दी गई है कि वे अन्य भाषाओं में सेवाएं और डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध कराना जारी रखना चाहते हैं या नहीं।