अमेरिका के 10% नए टैरिफ से किन भारतीय उत्पादों पर पड़ सकता है असर?
मनीकंट्रोल के मुताबिक, अमेरिका ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए नए 10% टैरिफ का स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, दवाओं और फार्मास्युटिकल इनपुट पर असर पड़ने की संभावना कम है। टेक्सटाइल, कपड़े, कटे और पॉलिश किए हुए हीरे, ज्वेलरी, झींगा और चावल पर टैरिफ का ज़्यादा असर पड़ने की आशंका है। मशीनरी, केमिकल और इंजीनियरिंग के सामान पर मिला-जुला असर पड़ सकता है।