कैलिफोर्निया (अमेरिका) के कार्मेल-बाय-द-सी नामक शहर में हाई हील्स पहनने पर प्रतिबंध लगा है। यहां 2 इंच या उससे अधिक ऊंची हील्स पहनने के लिए सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। दरअसल, तटीय शहर होने के चलते कार्मेल में रास्ते ऊबड़-खाबड़ हैं और हाई हील्स पहनने से दुर्घटना का खतरा रहता है जिसके कारण हाई हील्स पर प्रतिबंध है।