भारतीय शेयर बाज़ार में बुधवार को गिरावट देखने को मिली और शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 602.08 अंक गिरकर 77,578.64 जबकि निफ्टी-50 187.90 अंक लुढ़ककर 24,210.80 पर पहुंच गया। अमेरिका के ईरान पर हमले और क्रूड ऑयल में आए उछाल ने बाज़ार पर दबाव डाला। फिलहाल सेंसेक्स में सूचीबद्ध 24 कंपनियां लाल निशान पर ट्रेड कर रही हैं।