नासा के मुताबिक, शनिवार को पृथ्वी की ओर आ रहा एक उल्कापिंड अमेरिका के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के ऊपर आसमान में फट गया। धमाका इतना तेज़ था कि उसकी ताकत 300 टन TNT के बराबर थी और कई जगह इमारतें हिल गईं। यह उल्कापिंड करीब 64 किलोमीटर की ऊंचाई पर 1.20 लाख किमी/घंटा से ज़्यादा की रफ्तार से उड़ रहा था।