अमेरिका की एक और बदमाशी! ईरान से तेल व्‍यापार करने वाले भारतीयों और कंपनियों पर लगाया बैन

अमेरिका ने भारतीय कारोबारियों/कंपनियों समेत ईरान के तेल-गैस कारोबार से जुड़े 50 से अधिक व्यक्तियों/संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है। इस लिस्ट में भारतीय मूल के वरुण पूला, सोनिया श्रेष्ठा और अय्यपन राजा शामिल हैं। बकौल अमेरिका, इन लोगों/कंपनियों ने ईरान से एलपीजी-पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में भूमिका निभाई जिससे हुई मोटी आमदनी का इस्तेमाल आतंकी संगठनों की फंडिंग में हुआ।