अमेरिका के एरिज़ोना में हवा में टकराए 2 छोटे विमान, 2 लोगों की हुई मौत

अमेरिका के एरिज़ोना के मराना क्षेत्रीय एयरपोर्ट पर 2 छोटे विमानों की आपस में हवा में टक्कर हो गई जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कहा कि एक विमान बिना किसी दुर्घटना के उतर गया और दूसरा रनवे के पास ज़मीन से टकराया और उसमें आग लग गई।