अमेरिका के एरिजोना में रनवे पर टकराए 2 जेट विमान, 1 शख्स की हुई मौत व कई घायल

एरिजोना (अमेरिका) के स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे पर सोमवार को एक प्राइवेट जेट लैंडिंग के वक्त रनवे पर दूसरे जेट से टकरा गया जिससे कम-से-कम एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। खबर के मुताबिक, पिछले 12 दिनों में अमेरिका में हुआ यह चौथा विमान हादसा है।