अमेरिका को ऐसा क्या सौंप दिया कि ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस में बोला 'शुक्रिया पाकिस्तान'

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन के दौरान पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, "साढ़े तीन साल पहले आतंकी संगठन आईएस ने अमेरिकी सर्विस के 13 लोगों की हत्या की थी...हमने इसके लिए ज़िम्मेदार शीर्ष आतंकी को पकड़ लिया है...इस हत्यारे को पकड़ने में मदद के लिए मैं पाकिस्तान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"