अमेरिका के कैलिफोर्निया में दिवाली पर रहेगा राजकीय अवकाश, गर्वनर ने की घोषणा

कैलिफोर्निया (अमेरिका) के गवर्नर गैविन न्यूसम ने बताया है कि उन्होंने विधानसभा सदस्य ऐश कालरा द्वारा दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। गौरतलब है कि सितंबर में 'एबी 268' नामक विधेयक कैलिफोर्निया विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित हो गया था और न्यूसम द्वारा अंतिम निर्णय का इंतज़ार था।